सोनभद्र, अप्रैल 6 -- सोनभद्र। नगर पालिका सोनभद्र के पूर्व अध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता और उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने रविवार को घोरावल के तिलौली निवासी खुशबू रानी को सम्मानित किया। उन्होंने खुशबू को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रकाश गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता, आनंद कुमार गुप्ता, विजेंद्र कुमार गुप्ता, संध्या गुप्ता, मनीष गुप्ता, सतीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...