पीसीएस के 500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू
प्रयागराज, जून 25 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2026 के 500 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थी 27 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार/संशोधन और शुल्क समाधान की अंतिम तिथि तीन अगस्त है। आयोग ने अभी पीसीएस 2026 में 500 पदों की सूचना दी है हालांकि प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी होने से पहले रिक्तियों की संख्या बढ़ना तय है। सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथि/संशोधन तिथि तक ही श्रेणी, उपश्रेणी, डोमिसाइल, लिंग, जन्मतिथि, ईडब्ल्यूएस, क्रीमीलेयर, नाम व पते का जो दावा किया जाएगा, वही मान्य होगाा। अंतिम तिथि के बाद कोई भी परिवर्तन संबंधी प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं होगा। गलत सूचना देने पर अभ्यर्थन निरस्त माना जाएगा। एक जुला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.