पीसीएस के प्रशिक्षु अधिकारियों से मिले डीजीपी
लखनऊ, जुलाई 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। डीजीपी राजीव कृष्ण ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में प्रांतीय सिविल सेवा का 90वें आधारभूत प्रशिक्षाण प्राप्त कर रहे 41 प्रशिक्षु अधिकारियों से मुलाकात की। यह मुलाकात प्रशिक्षु अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत हुई थी। डीजीपी ने प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारियों से कहा कि प्रशिक्षण के बाद आप अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर तैनात होंगे।इनमें उपजिलाधिकारी (एसडीएम) का दायित्व काफी महत्वपूर्ण है। सक्षम व संवेदनशील प्रशासनिक अधिकारी के रूप में पुलिस सहित अन्य विभागों के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित करते हुए जनसमस्याओं का निपटारा आपकी प्रमुख जिम्मेदारी होगी। तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी का कार्यालय आमजन की समस्याओं व शिकायतों के निपटारे का महत्वपूर्ण प्रशासनिक केंद्र है। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का निपटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.