चंदौली, मार्च 30 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीसीएस परीक्षा परिणाम में जिले के पीडीडीयू नगर के कृष्णा नगर कॉलोनी कंचन गुप्ता को सफलता मिली है। मेहनत और लगन के बल पर वाणिज्य कर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में नौंवी रैंक प्राप्त की है। कंचन गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय पीडीडीयू नगर से हुई है। जहां से उन्होंने वर्ष 2019 में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से वर्ष 2022 में इकोनॉमिक्स ऑनर्स की डिग्री हासिल की। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी, जिसका परिणाम आज इस सफलता के रूप में सामने आया है। कंचन ने बताया कि बीएचयू से स्नातक करने के बाद से ही सिविल की तैयारी में...