प्रयागराज, मार्च 12 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चल रहे पीसीएस 2024 के साक्षात्कार के 16वें दिन गुरुवार को अभ्यर्थियों से विविध विषयों से संबंधित सवाल पूछे गए। इंटरव्यू बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि देशभक्ति और राष्ट्रवाद में क्या अंतर है। लीक से हटकर एक अन्य सवाल पूछा कि आपके क्षेत्र में पागल कुत्तों का आतंक है तो उसे कैसे हैंडल करेंगे। आजकल जिम में काफी युवा मर रहे है, इसका क्या कारण है। मीरजापुर में कौन सी प्रसिद्ध घाटी है और वहां से जो मूर्ति मिली है वह किस धातु से बनी है।एक अन्य अभ्यर्थी से पूछा कि फाइबर ऑप्टिक्स क्या होती है और इसका उपयोग कहां होता है। सेमीकंडक्टर क्या होता है और देश में हाल ही में कौन-सी सेमीकंडक्टर यूनिट स्थापित की जा रही है और वह कहां लग रही है। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम पर एक अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.