प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस 2024 के साक्षात्कार में दूसरे दिन बोर्ड ने सामाजिक, प्रशासनिक और समसामयिक विषयों से अभ्यर्थियों से सवाल किए। बोर्ड ने धार्मिक प्रतीकों से जुड़े विवाद, विवाह संस्था में बदलती धारणा, महिलाओं के किए जा रहे अपराधों जैसे संवेदनशील मुद्दों पर अभ्यर्थियों की सोच को परखा। इसके साथ ही एसडीएम की भूमिका में निर्णय क्षमता, महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की रणनीति, बाल श्रम उन्मूलन, सीएसआर फंडिंग की समझ और तकनीकी ज्ञान जैसे विषयों पर भी विस्तृत प्रश्न पूछे गए। बोर्ड ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि हिंदू धर्म के लोग भगवा रंग का प्रचार करते हैं और मुस्लिम लोग हरे रंग का और इसी प्रतीक को लेकर आपस में लड़ते रहते है, आपके अनुसार क्या ये सही है? महिलाओं के अपने पत...