मेरठ, अप्रैल 3 -- पीसीएस में 123वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर (जीएसटी) बनने के बाद पहली बार अपने घर खिर्वा नौआबाद पहुंची पूजा चौधरी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर शामिल हुए। उन्होंने पूजा चौधरी को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पूजा चौधरी की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। लक्ष्य के प्रति समर्पण और कठिन परिश्रम से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। इस उपलब्धि से क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है। सम्मान समारोह में रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद, भाजपा के पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, रवि भारत चिकारा सहित कई गणमान्य लोगों ने भी पूजा चौधरी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.