प्रयागराज, जून 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। चतुर्थ वाहिनी पीएसी गेट के सामने शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में फर्रुखाबाद के जिला सेवायोजन अधिकारी (डीईओ) के चचेरे भाई प्रशांत तिवारी की मौत हो गई।झूंसी के छिवैया निवासी अमित तिवारी पीसीएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में फर्रुखाबाद में जिला सेवायोजन अधिकारी हैं। पीएसी से सेवानिवृत्त उनके चाचा कैप्टन तिवारी के दो बेटों में छोटा 32 वर्षीय प्रशांत तिवारी झूंसी में रेस्टोरेंट चलाता था। शनिवार रात रेस्टोरेंट बंद करने के बाद शेफ को छोड़ने उसके घर धूमनगंज गया था। लौटते समय रात करीब दो बजे पीएसी गेट के पास वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस और परिजनों ने आशंका जताई कि प्रशांत की बाइक सड़क पर बने ब्रेकर से अनियंत्रित होकर गिरी होगी। प्रशांत ने हेलमेट तो लिया था लेकिन लगाई नहीं थी, जिससे उसके सिर में गंभीर चो...