देवरिया, अप्रैल 3 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। पीसीएस अधिकारी बनने के बाद पहली बार गांव पहुंची अनुष्का का परिजन व ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। गांव की होनहार बेटी की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।भाटपाररानी क्षेत्र के ग्राम खरोहवां ठाकुर निवासी संतोष यादव की पुत्री अनुष्का ने पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल कर कमर्शियल टैक्स ऑफिसर के पद पर चयनित होकर गांव का नाम रोशन किया है। पहली बार गांव आगमन पर चौराहे पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद्र तिवारी ने उन्हें सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सर्वेश चंद्र तिवारी, पूर्व ग्राम प्रधान बच्चा यादव, डॉ. मुकेश यादव, रामअशीष, ब्यास तिवारी, कृष्ण बिहारी कुशवाहा, राजेश य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.