गाजीपुर, अप्रैल 13 -- भांवरकोल। क्षेत्र के सकोहा गांव निवासी अविनाश सिंह कुशवाहा ने यूपीपीसीएस 2024 उत्तीर्ण कर पीसीएस अधिकारी बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सोमवार को पैतृक गांव पहुंचने पर सम्राट अशोक क्लब की ओर से स्वागत किया गया। अविनाश चिकित्सक डॉ. वंश नारायण सिंह कुशवाहा के सुपुत्र हैं। वक्ताओं ने कहा कि अविनाश सिंह की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने ग्रामीण परिवेश में रहकर कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। इस अवसर पर ऊषा मौर्या, रमेश कुशवाहा, विजय मौर्या, नीरज मौर्या, नाथूलाल, राजेंद्र, उमेश, जयप्रकाश वर्मा, मुहर्रम अली, फिरोज अंसारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.