पीसीएस अधिकारी बता महिला ने आप नेता से रचाई शादी, ज्वैलरी और कीमती चीजें लेकर फरार
चंडीगढ़, अक्टूबर 6 -- पंजाब में आम आदमी पार्टी के नेता के साथ धोखा हो गया। यहां पर एक महिला ने खुद को पीसीएस अधिकारी बताकर पहले इस नेता से शादी रचाई। इसके कुछ ही महीनों के बाद वह ज्वैलरी और दूसरी कीमती चीजें लेकर वहां से फरार हो गई। आप के जॉइंट सेक्रेट्री, अमरिंदर सिंह मंदोफाल ने आरोप लगाया कि महिला और उसके परिवार ने उसका परिचय एक पीसीएस अधिकारी के तौर पर कराया। आप नेता से बताया कि वह अविवाहित है। इतना ही नहीं, महिला ने अपनी उम्र भी गलत बताई। अमरिंदर सिंह ने मानविंदर कौन नाम की इस महिला से फरवरी 2026 में शादी रचाई थी। इस शादी में आम आदमी पार्टी के कुछ बड़े नेता भी शामिल हुए थे। इसमें पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह सांधवां, कैबिनेट मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंध समेत कुछ अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। आप नेता ने आरोप लगाया कि महिला उनके घर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.