पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति आलोक फिर चर्चा में, थाने में दर्ज कराई FIR, क्या है मामला?
प्रयागराज, जून 17 -- तीन साल पहले चर्चा में आईं पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्य के पति एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। पंचायती राज विभाग में कार्यरत आलोक कुमार मौर्य ने प्रयागराज के कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आलोक मौर्य कहना है कि उनकी सोशल मीडिया पर फर्जी और आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल की जा रही हैं। आलोक कुमार मौर्य ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह समाजसेवा के कार्यों से जुड़े हुए हैं और विभिन्न सामाजिक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका आरोप है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप समूहों और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया मंचों पर एडिट की गई भ्रामक एवं आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, इन तस्वीरों और पोस्टों के माध्यम से उनकी छवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.