हरदोई, मई 24 -- हरदोई, संवाददाता। शहर मंडी में गेहूं खरीद अनियमितता मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। जांच में लापरवाही के दोषी पाए गए पीसीएफ जिला प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। मामले में सरकारी बोरों के दुरुपयोग और निजी आढ़तियों के जरिए गेहूं खरीद कर एजेंसियों को बेचने का खुलासा हुआ था। 18 मई को उप जिलाधिकारी सदर ने लखनऊ चुंगी स्थित मंडी स्थल का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान मंडी समिति कार्यालय के मुख्य द्वार के पास बड़ी संख्या में पीसीएफ मोहर लगे सरकारी बोरे मिले थे। इन बोरों में निजी आढ़तियों द्वारा खरीदा गया गेहूं सरकारी खरीद केंद्रों को बेचे जाने की पुष्टि हुई थी। मौके से कुल 488 बोरी गेहूं बरामद कर मंडी सचिव के सुपुर्द किया गया था। नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता ...