रामपुर, जून 13 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आगापुर रोड स्थित पीसीएफ कार्यालय के प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने शिकायत पत्र देकर बताया था कि रात दो बजे उनके कार्यालय में लगे स्केनर,चार्जर,जियो फाइबर का बाक्स आदि सामान चोरी हो गया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...