इटावा औरैया, मार्च 30 -- पीसीएफ द्वारा संचालित गेहूं क्रय केंद्र बी-पैक्स खेड़ा धौलपुर का जिला प्रबंधक पीसीएफ मो. अमजद ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र प्रभारी ओमकार सिंह मौजूद मिले और केंद्र पर व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के समय कृषक मोहर सिंह के लगभग 24 कुंतल गेहूं की तौल की जा रही थी। केंद्र पर 500 बोरे, बैनर, कांटा सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी मिलीं। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला प्रबंधक ने निर्देश दिए कि पॉश मशीन प्राप्त होते ही किसानों की खरीद को तत्काल पोर्टल पर फीड किया जाए, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही केंद्र प्रभारी को लक्ष्य के अनुरूप नियमानुसार गेहूं खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला प्रबंधक ने किसान का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.