पीसीएफ जिला प्रबंधक के खिलाफ शासन को लिखा
लखीमपुरखीरी, जुलाई 26 -- पीसीएफ में तैनात जिला प्रबंधक कुछ दिनों की छुट्टी लेकर गए, छुट्टियों का समय बीत गया पर कार्यालय नहीं आए। जबकि इस दौरान यूरिया उठान प्रभावित हो रहा है जबकि यूरिया सहित अन्य खाद के लिए समितियों पर लाइनें लग रही हैं। कुछ दिन पहले ही पीसीएफ जिला प्रबंधक के पद पर प्रवीण कुमार राना को तैनात किया गया था। कुछ दिनों की छुट्टी लेकर चले गए इसके बाद कार्यालय नहीं आए। पीसीएफ प्रबंधक न होने पर खाद आपूर्ति की व्यवस्था लड़खड़ा गई। एआर कॉआपरेटिव प्रवीण कुमार ने बताया कि पीसीएफ जिला प्रबंधक से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन सम्पर्क नहीं हो सका। लेखाकार मुनेश्वर को चार्ज दिया गया है। एआर कोआपरेटिव प्रवीण कुमार ने बताया कि पीसीएफ के प्रबंधक के कार्यालय न आने सम्पर्क न होने से इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.