कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- मंझनपुर। फतेहपुर के मडौली किशुनपुर निवासी ब्रम्हदेव दीक्षित पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र डोरमा में कर्मचारी है। वह डोरमा में ही किराए का मकान लेकर परिवार समेत रहते हैं। शनिवार को वह परिवार साथ घर में ताला बंद करके एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। रात में चोर पूरा खंगाल ले गए। लौटकर आए तो चोरी की जानकारी हुई। ताला तोड़कर चोरी की घटना अंजाम दी गई थी। चोर कपड़ा, बर्तन के अलावा अन्य कीमती सामान उठा ले गए हैं।पीएसीएफ कर्मचारी ने मामले की तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौका-मुआयना करने के बाद मंगलवार की रात चोरी का केस दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.