मथुरा, जनवरी 12 -- थाना गोवर्धन पुलिस ने जानलेवा हमला करने के मामले में जेल में बंद आरोपी को पीसीआर पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान टीम ने घटना में प्रयुक्त डंडा को आरोपी की निशादेही से बरामद कर चालान किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन भगवत सिंह गुर्जर ने बताया कि दिसंबर माह में राधाकुंड क्षेत्र में एक नामजदों ने हमलावर होकर एक युवक के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी। पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते आरोपी अभिषेक उर्फ अवशेष निवासी सियाराम बाबा के आश्रम के पास, डीग रोड गोवर्धन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस ने न्यायालय से पीसीआर को प्रार्थना-पत्र दिया। शनिवार को उप निरीक्षक कृपाल सिंह ने पीसीआर मिलने पर पुलिस टीम के साथ जेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.