पीसीआई सदस्यों का गोरखपुर पहुंचने पर स्वागत
गोरखपुर, अगस्त 30 -- गोरखपुर। भारतीय प्रेस परिषद (पीसीआई) के वरिष्ठ सदस्य सरदार गुरिंदर सिंह, सुधीर कुमार पांडा एवं पूर्व पीसीआई सदस्य अशोक नवरत्न के गोरखपुर आगमन पर स्वागत किया गया। ऑल इंडिया स्माल एंड मीडियम न्यूज पेपर्स फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष शोएब अहमद के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने गुरु गोरक्षनाथ एयरपोर्ट टर्मिनल उनका अभिनंदन किया। भारतीय प्रेस परिषद की विज्ञापन संबंधी मामलों की उपसमिति की ओर से आयोजित संवाद एवं बैठक में हिस्सा लेने के लिए सरदार गुरिंदर सिंह, सुधीर कुमार पांडा एवं पूर्व पीसीआई सदस्य अशोक नवरत्न गोरखपुर पहुंचे हैं। सोमवार को सुबह 11 बजे तारामंडल स्थित एनेक्सी भवन में संवाद एवं बैठक आयोजित होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.