मथुरा, जुलाई 16 -- मथुरा, बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के शिक्षकों द्वारा लिखित पुस्तक फार्मास्युटिकल इनऑर्गेनिक एंड एनालिटिकल केमिस्ट्री का विमोचन किया गया। यह पुस्तक फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के नवीनतम पाठ्यक्रम एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है। संस्थान के अनुसार यह पुस्तक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने, शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने तथा भावी फार्मासिस्टों के लिए मजबूत शैक्षणिक आधार तैयार करने में सहायक होगी। पुस्तक का लेखन फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के निदेशक प्रो. (डॉ.) राकेश कुमार, प्रो.डॉ.) पूजा शर्मा तथा एसोसिएट प्रोफेसर शोभित शर्मा ने संयुक्त रूप से किया है। संस्थान के चेयरमैन एडवोकेट उमाशंकर अग्रवाल ने तीनों लेखकों को ...