नई दिल्ली, मार्च 4 -- दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू आखिरकार दुबई से भारत लौट आई हैं। पीवी सिंधू ने माना है कि दुबई में तीन दिन की मुश्किल के दौरान उन्हें धैर्य रखने में मुश्किल हुई और वह चाहती हैं कि यह उनकी जिंदगी का पहला और आखिरी ऐसा अनुभव हो। अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर बमबारी और उसके बाद तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद खाड़ी क्षेत्र में वायु क्षेत्र बंद होने के कारण सिंधू दुबई में फंस गई थीं। बर्मिंघम में ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप से नाम वापस लेने के बाद वह अब देश लौट आई हैं। उन्हें दुबई के रास्ते बर्मिंघम जाना था, लेकिन यात्रा में रुकावटों के कारण ऐसा नहीं हो सका। सिंधू ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) द्वारा आयोजित एक मीडिया बातचीत के दौरान कहा, ''बेशक बहुत तनाव था और यह डरावना था। मुझे लगता है कि शायद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.