पीवी सिंधू का फ्रेंच ओपन फाइनल में सपना टूटा, दक्षिण कोरिया की आन से यंग ने जीता खिताब
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू रविवार को फ्रेंच ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक आन से यंग से हार गईं। तीन सेट तक चले मुकाबले में सिंधू ने दमदार शुरुआत की लेकिन आन से यंग ने वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया। इससे पहले सेमीफाइनल में सिंधू ने जापान की हिना अकेची पर रोमांचक जीत दर्ज की थी और फाइनल में जगह बनाई थी।सिंधू ने जीता पहला गेम दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर एक आन ने फाइनल में पीवी सिंधू को 16-21, 21-11, 21-12 से हराया। सिंधू ने खिताबी मुकाबले की बेहतरीन शुरुआत की और पहला सेट 21-16 से अपने नाम किया लेकिन फिर आन से यंग ने वापसी की। दूसरे सेट में यंग ने 21-11 से जीत हासिल की और फिर तीसरा सेट 21-12 से अपने नाम किया। यह भी पढ़ें- एक बार फिर होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.