मेरठ, मार्च 15 -- पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड मुख्यालय ऊर्जा भवन में शनिवार को त्रैमासिक पेंशन अदालत का आयोजन किया। एमडी रवीश गुप्ता के निर्देशन में पेंशन अदालत की अध्यक्षता मुख्य अभियन्ता मोहम्मद सगीर एवं मुख्य अभियन्ता गुलाब सिंह ने की। इसमें सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पेंशन/पारिवारिक पेंशन से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की गई। गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर एवं मुरादाबाद जनपदों के पेंशनर्स ने तीन समस्याएं दर्ज कराई, जिन पर सुनवाई हुई। अगली त्रैमासिक पेंशन अदालत 13 जून को आयोजित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.