पीवीयूएनल में अम्ल रिसाव पर आधारित एक मॉक ड्रिल का आयोजन, सीआईएसएफ व एनडीआरएफ की रही सहभागिता
रामगढ़, मई 25 -- पतरातू, निज पप्रतिनिधि। पतरातू स्थित पीवीयूएनएल में आपदा व किसी भी शत्रुतापूर्ण परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए कर्मचारियों, सीआईएसएफ एवं प्रबंधन को सजग एवं प्रशिक्षित रखने के उद्देश्य से अम्ल रिसाव (एसिड लीकेज) पर आधारित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जो कि मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ), पीवीयूएनएल के निर्देशन में हुआ। इसी क्रम में सीआईएसएफ व एनडीआरएफ टीम की सहभागिता से मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई। मॉक ड्रिल का आयोजन डीएम प्लांट स्थित अम्ल भंडारण टैंक क्षेत्र में किया गया, जहां अम्ल रिसाव की काल्पनिक आपात स्थिति उत्पन्न कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सीआईएसएफ और एनडीआरएफ के मध्य उत्कृष्ट समन्वय देखने को मिला तथा प्रबंधन का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। चिकित्सालय एवं एम्ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.