रामगढ़, जून 18 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू थाना पुलिस ने पीवीयूएनल प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बीते 5 फरवरी को पतरातू स्थित पीवीयूएनल प्लांट से कीमती कॉपर वायर की चोरी हुई थी। इस संबंध में पतरातू थाने में कांड संख्या-33/26 दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। गुप्त सूचना और गुप्त अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के तीन मुख्य आरोपियों को दबोच लिया। जिनमे रोहेल अंसारी, पिता दिलावर हुसैन, मेराज अंसारी पिता अख्तर अंसारी,अलाउद्दीन अंसारी उर्फ लादेन शामिल है।  यह भी पढ़ें- फैक्टरियों से तार चोरी करने वाले गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्त पतरातू थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।

हिंदी हिन्दुस्ता...