पीवीयूएनल प्लांट से कॉपर वायर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को भेजा जेल
रामगढ़, मई 10 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनल पतरातू प्लांट के कैंपस से 5 फरवरी को कॉपर वायर की चोरी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतू पतरातू थाना पुलिस की ओर से सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापामारी कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें सद्दाम अंसारी, पिता स्व मन्नान अंसारी, ग्राम हफुआ और अरमान अंसारी उर्फ लाला उर्फ सैफ, पिता बदरुद्दीन अंसारी, सोलिया व रंजन कुमार, पिता स्व बिंदेश्वर महतो, कटिया पतरातू निवासी है। तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.