पीवीयूएनएल से प्रथम फ्लाई ऐश रेक असम के लिए हुआ रवाना
रामगढ़, मई 23 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ( पीवीयूएनल) पतरातू ने 22 मई को 4000 टन फ्लाई ऐश की पहली ऐश रेक को स्टार सीमेंट, टेटेलिया, असम के लिए रवाना किया। जो कि पतरातू से लगभग 1243 किलोमीटर दूर स्थित है। बताया गया कि इसमें विशेष बात यह रही कि पीवीयूएनएल में प्राप्त कोयला रेक को ही बैक-लोडिंग के माध्यम से फ्लाई ऐश परिवहन हेतु उपयोग में लाया गया, जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हुआ। इस अवसर पर रेक को पीवीयूएनएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एके सहगल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर अनुपम मुखर्जी, सीजीएम (प्रोजेक्ट), मनीष खेतरपाल, जीएम (ओ एंड एम), ओम प्रकाश सोलंकी, जीएम (मेंटेनेंस एवं एडमिनिस्ट्रेशन), पीवीयूएनएल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण व स्टार सीमेंट के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.