रामगढ़, जून 11 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल की ओर से आयोजित गर्ल्स एम्पावरमेंट मिशन 2026 का समापन समारोह बुधवार को आरण्य गेस्ट हाउस पीवीयूएनएल में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज थे। जबकि समारोह में एके सहगल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पीवीयूएनएल, रेनू सहगल, अध्यक्षा, स्वर्णरेखा महिला समिति तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने स्वागत गीत से शुरू की। बुधवार को आयोजित इस समारोह में प्रतिभागी छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत नाटक (स्किट), राजस्थानी लोकनृत्य, योग प्रदर्शन एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का आयोजन कार्यक्रम में पीवीयूएनएल की ओर से फुटबॉल खिलाड़ी दिव्यानी लिंडा को प्रोत्सा...