पीवीयूएनएल के अधिकारियों ने नए थाना प्रभारी से की औपचारिक मुलाकात
रामगढ़, सितम्बर 25 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल के अधिकारियों ने गुरूवार को पतरातू थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी विकास कुमार आर्यन से औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान अधिकारियों ने थाना प्रभारी को नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही आपसी समन्वय और सौहार्दपूर्ण संबंधों को लेकर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान पीवीयूएनएल के उप महाप्रबंधक आरएंडआर राजेश डूंगड़ूग, उप महाप्रबंधक मानव संसाधन नवीन कुमार साहू, उप प्रबंधक मानव संसाधन अर्पित कुमार पांडेय शामिल थे। अधिकारियों ने थाना प्रभारी विकास कुमार आर्यन से परिचयात्मक बातचीत की। इस दौरान पीवीयूएनएल परियोजना क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय की भावना को लेकर चर्चा की। ज्ञात हो कि विकास कुमार आर्यन ने हाल ही में पतरातू थाना में थाना प्रभारी के रूप में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.