पीवीयूएनएल की ओर से कोतो क्षेत्र में चलाया गया स्वच्छता अभियान
रामगढ़, मई 28 -- पतरातू, निज प्रतिनिधि। पीवीयूएनएल की ओर से गुरुवार को कोतो पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों के बीच कूड़ेदान का वितरण किया गया। प्रेस बयान जारी कर कांग्रेस नेता जयप्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत कोतो में पीवीयूएनएल नेतृत्व में स्वछता पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम के विद्यालय , सार्वजनिक स्थल और आंगनबाड़ी केंद्रों में कुडादान का वितरण किया गया। वरीय कांग्रेसी सह समाजसेवी जयप्रकाश सिंह ननकी ने कहा कि दुसरे चरण में पंचायत के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कुडादान का वितरण किया जाएगा। मौके पर मुख्य रूप उपस्थित मुखिया निधि सिंह ने पंचायत के सभी ग्रामीणो से अपने अपने टोला मुहल्ला में निरंतर सफाई अभियान चलाने की विनम्र अपील की। यह भी पढ़ें- बिरहोर कॉलोनी में विभिन्न योजनाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.