पाकुड़, अप्रैल 26 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के डांगापाड़ा पंचायत भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी टुडू दिलीप की अध्यक्षता में शनिवार को पीवीटीजी हाउसहोल्ड सर्वे से संबंधित सर्वेयरों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वे कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा करते हुए बीडीओ ने सभी सर्वेयरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान सर्वेयरों को घरों की स्थिति, राशन कार्ड, बिजली कनेक्शन, नल-जल योजना, पोषण सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ एवं उज्ज्वला योजना से संबंधित जानकारी का सटीक एवं गुणवत्तापूर्ण सर्वे सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। बीडीओ ने कहा कि अप्रैल माह के अंत तक हर हाल में सर्वे कार्य पूरा किया जाए। यह भी पढ़ें- पाकुड़िया में संचालित विकास योजनाओं का उपायुक्त ने किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.