पाकुड़, जून 25 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। संथाल परगना के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पाकुड़ समाहरणालय सभागार में पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीवीटीजी वर्ग के मतदाताओं को दस्तावेज जमा करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए पूर्व से आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में ईआरओ और एईआरओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करना चाहिए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का भी प्रावधान है। यह भी पढ़ें- एसआईआर का फॉर्म 30 से घर-घर पहुंचाएंगे बीएलओ जो...