पीवीटीजी पात्रता सर्वेक्षण की प्रगति की समीक्षा
पाकुड़, जून 5 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पीवीटीजी (विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) पात्रता सर्वेक्षण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए), पाकुड़ सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का द्वारा पीवीटीजी पात्रता सर्वेक्षण की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। समीक्षा में पाया गया कि कुछ प्रखंडों, विशेषकर लिट्टीपाड़ा एवं पाकुड़िया में सर्वेक्षण की गति अपेक्षाकृत धीमी है, जिस पर उपायुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- खाद्यान्न क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.