लोहरदगा, जून 25 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा किस्को प्रखंड अंतर्गत देवदरिया पंचायत के खरचा ग्राम में निवासरत विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह-पीवीटीजी परिवारों के लिए बहुद्देश्यीय भवन खरचा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अंचल अधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार की उपस्थिति में पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने की पहल की गई।शिविर के दौरान पात्र लाभुकों को राशन कार्ड से जोड़ने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ दिलाने, आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण, जाति, आवासीय एवं आय प्रमाण-पत्र निर्गत करने, आधार कार्ड निर्माण एवं सुधार सहित अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लाभुकों की समस्याएं सुनकर उनका ऑन-द-स्पॉट समाधान भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...