हजारीबाग, मार्च 6 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा नियमित स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने टीबी के मरीजों के बेहतर उपचार पर विशेष जोर देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन क्षेत्रों में टीबी के मामले अधिक हैं, वहां व्यापक स्तर पर सैंपल संग्रह कर जांच अभियान चलाया जाए। उन्होंने टीबी की दवाओं के नियमित वितरण तथा मरीजों द्वारा दवाओं का नियमित सेवन सुनिश्चित कराने पर भी बल दिया। उपायुक्त ने एनसीडी स्क्रीनिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट-बाजारों में भी लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.