मेरठ, जनवरी 4 -- मेडिकल थाना क्षेत्र में पीवीएस के पास के ब्लॉक में ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज वारदात ने दहशत फैला दी। घटना 30 दिसंबर की देर रात की है। दो युवक कार से के-ब्लॉक पहुंचे और अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। सुबह गोली के खोखे मिले। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को मौके से सात खोखे बरामद हुए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो दो संदिग्ध युवकों की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आ रही है। घटना के पांच दिन बाद पुलिस की ओर से अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी सिटी का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.