औरैया, अप्रैल 16 -- औरैया, संवाददाता। पीवीआरपी एकेडमी, जसवंतपुर में सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर खुशी और उत्साह से सराबोर हो गया। छात्रों की सफलता पर जहां बच्चों ने जमकर जश्न मनाया, वहीं शिक्षकों और अभिभावकों के चेहरे भी गर्व से खिल उठे। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे संस्थान ने सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ। मेधावी छात्रों में श्रेया तिवारी ने 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा रुद्र प्रताप सिंह ने 91.5 प्रतिशत, कृतिका ने 90 प्रतिशत, आयुष ने 88.4 प्रतिशत, आराध्या ने 85 प्रतिशत, गरिमा ने 84.02 प्रतिशत, रिफत ने 83.4 प्रतिशत, सुप्रिया ने 83 प्रतिशत और अंश ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। यह भी पढ़ें- सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट की खबर परिणाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.