बिजनौर, जनवरी 7 -- शीतकाल की शुरुआत के साथ ही अमानगढ़ क्षेत्र स्थित पीली डैम झील में प्रवासी पक्षियों की बड़ी तादात में आमद दर्ज की जा रही है। शांत वातावरण, स्वच्छ जल और स्थिर जलस्तर के कारण पीली झील एक बार फिर देश-विदेश से आने वाले जलपक्षियों का पसंदीदा ठिकाना बन गई है। हालिया अवलोकन में झील में लगभग 100 बार-हेडेड गूज (हंस) देखे गए हैं। ये पक्षी साइबेरिया और मंगोलिया जैसे अत्यधिक ठंडे क्षेत्रों से प्रवास कर भारत आते हैं, जब वहां तापमान काफी गिर जाता है। लंबी दूरी तय करने के बाद पिली झील का शांत और खुला जल क्षेत्र इन्हें विश्राम और भोजन के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। बार-हेडेड गूज (हंस) के साथ-साथ पीली झील में सुरखाब की बड़ी संख्या भी देखी जा रही है। इसके अलावा रेड-क्रेस्टेड पोचार्ड, मल्लार्ड, गार्गेनी और ग्रे-लेग गूज जैसे अन्य प्र...