फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 9 -- कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कादरदादपुर गांव में सोमवार सुबह एक घर में शादी की तैयारियां मातम में बदल गईं। गांव के ही एक सैलून दुकानदार की 19 वर्षीय पुत्री का शव गांव से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। युवती रविवार रात से घर से लापता थी। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।कादरदादपुर निवासी संजीव श्रीवास्तव सैलून की 19 वर्षीय पुत्री रेशमा की शादी आगामी 21 अप्रैल को कासगंज जनपद के थाना सिढ़पुरा क्षेत्र के एक गांव में तय हुई थी। सोमवार को ही लड़के वालों के घर पीली चिट्ठी भेजने की तैयारी चल रही थी। परिजनों के मुताबिक, रविवार रात करीब 12 बजे देखा रेशमा घर से लापता हो गई। खास बात यह है घर के मेन गेट की कुंडी अंदर से बंद थी, जिससे परिजनों ने आशंका जताई है क...