पीलीभीत, मई 5 -- पीलीभीत। रामपुर में आयोजित इम्तियाज उल खान हॉकी लीग के अंतर्गत खेले गए एक रोमांचक मैत्री मैच में पीलीभीत हॉकी एसोसिएशन की टीम ने अपनी खेल कुशलता का लोहा मनवाया। सचिव जयप्रकाश बघेल के कुशल निर्देशन में रामपुर खेलने पहुंची पीलीभीत की टीम ने कड़े संघर्ष के बाद रामपुर की टीम को 3-2 के स्कोर से पराजित कर शानदार विजय हासिल की। इस महत्वपूर्ण जीत पर जिले के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। टीम की इस उपलब्धि पर हॉकी पीलीभीत के संरक्षक अनिल महेंद्रू, डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री, अध्यक्ष प्रदीप खींची एवं संयोजक दीपक सरकार, राजीव कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.