रामपुर, जनवरी 2 -- लंबे समय से आयुर्वेदिक विभाग में बना दवाओं का संकट अब दूर गया है। आयुर्वेदिक विभाग में अर्जुन, त्रिफला चूर्ण सहित तेल आदि 32 प्रकार की दवाएं खरीदकर आई हैं। ये दवाएं लोकल परचेज पर पीलीभीत से खरीदकर रामपुर को भेजी गई हैं। आयुर्वेदिक अस्पतालों पर आने वाले मरीजों को अब तक तमाम औषधियां नहीं मिलतीं थीं और वापस लौटकर बाजार में पंसारी एवं अन्य जगह से खरीदनी पड़ रहीं थीं। इसका कारण यह था कि शासन स्तर से करीब एक साल से विभाग को दवाओं की सप्लाई नहीं मिली है। इस संकट में अब कुछ राहत मिली है। लोकल परचेच पर दवाइयां खरीदकर मंगवाई गई हैं। शुक्रवार को इन दवाओं की खेप आयुर्वेदिक विभाग के पास पहुंच गई। अब यहां से इन दवाओं को सारे आयुर्वेदिक अस्पतालों में भिजवाया जा रहा है। जिले में शहर के अलावा देहात में 13 स्थानों पर आयुर्वेद के अस्पतालो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.