पीलीभीत-शाहजहांपुर समेत 36 जिलों 2 हजार से भी कम बने आयुष्मान कार्ड
बरेली, जून 9 -- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पात्रों का आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान पीलीभीत-शाहजहांपुर समेत 36 जिलों में लड़खड़ा गया। विशेष अभियान में 15 से 31 मई तक इन जनपदों में 2 हजार पात्र लोगों के भी कार्ड नहीं बने। प्रदेश के 75 जिलों में 3.70 करोड़ से अधिक पात्र सदस्य कार्ड बनने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अभियान के दौरान सिर्फ 2.21 लाख नए आयुष्मान कार्ड ही बनाए जा सके। स्वास्थ्य विभाग, पंचायत सहायकों और कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों को पात्र लोगों के कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसके लिए विशेष अभियान चलाया गया लेकिन 15-31 मई तक महज 2.21 लाख कार्ड ही बन सके। इसमें रामपुर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 16526 आयुष्मान कार्ड बनाए। इसके बाद सीतापुर में 12448, मुरादाबाद में 11819 और प्रयागराज में 7582 कार्ड बने। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.