पीलीभीत रोड महायोजना ने पकड़ी रफ्तार, बीडीए ने खरीदी 27 हेक्टेयर जमीन
बरेली, जुलाई 7 -- बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की महत्वाकांक्षी पीलीभीत रोड महायोजना अब तेजी से धरातल पर उतरती दिखाई दे रही है। शहर को सुनियोजित और आधुनिक स्वरूप देने के उद्देश्य से विकसित की जा रही इस टाउनशिप के लिए बीडीए अब तक करीब 27 हेक्टेयर जमीन की खरीद पूरी कर चुका है। कुल 270 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्रस्तावित इस परियोजना को प्राधिकरण प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ा रहा है। यह महायोजना पीलीभीत रोड और दिल्ली-लखनऊ बड़े बाइपास के बीच स्थित क्षेत्र में विकसित की जाएगी। इसके दायरे में नौ गांव शामिल हैं। जमीन अधिग्रहण के बजाय बीडीए किसानों से आपसी सहमति के आधार पर सीधे भूमि खरीद रहा है। इसके तहत निर्धारित दरों पर किसानों को मुआवजा देकर रजिस्ट्री कराई जा रही है। बीडीए सचिव वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि परियोजना को बेहतर ढंग से विकसित करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.