पीलीभीत, जनवरी 29 -- गुरुवार सुबह पीलीभीत-मैलानी पैसेंजर ट्रेन पर अज्ञात लोगों ने पत्थरबाजी कर दी। सेहरामऊ स्टेशन के पास बिलबुझिया गांव के समीप हुई इस घटना में ट्रेन का शीशा टूट गया, जिससे एक यात्री घायल हो गया। अचानक हुई पत्थरबाजी से ट्रेन में अफरातफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई। मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर रफ्तार में थी, तभी अज्ञात लोगों ने बाहर से पत्थर फेंके। एक पत्थर खिड़की के शीशे से टकराया, जिससे कांच चकनाचूर हो गया। टूटे शीशे के टुकड़े लगने से एक यात्री को चोट आई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें टूटे शीशे और यात्रियों की घबराहट साफ देखी जा सकती है। मामले की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। इधर पूरे मामले को लेकर रेलवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.