पीलीभीत, मार्च 19 -- पीलीभीत। तराई में नवरात्र से पहले एक बार फिर मौसम बदल गया। घने बादल छा गए और बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। तीन दिन पूर्व हुई रिमझिम बूंदाबांदी से तराई के लोगों को पूर्व में लाभ मिला था। इसके बाद तेज धूप ने फिर लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था। तापमान भी बढ़ गया था अचानक तराई में मौसम ने करवट ली है। और बादल छा गए हैं। नवरात्र से पहले हुए बदलाव के चलते व्रत रखने वालों को इससे राहत मिलने के आसार है। खेतों में पकी खड़ी किसानों की फसल को लेकर किसानों में चिंता है।राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ एसएस ढाका ने बताया कि 19 और 21 तारीख को मौसम बदल जाने के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। हालांकि यह बारिश अधिक नुकसान नहीं करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...