पीलीभीत, जनवरी 26 -- पीलीभीत, गणतंत्र दिवस पर उत्साह शौर्य और सम्मान का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी दफ्तर पर राष्ट्रीय ध्वज का मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान की गूंज के बीच अधिकारियों की मौजूदगी में कई विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर देशभक्ति की झलक प्रस्तुत की। इस दौरान तमाम नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम राष्ट्र भावना से उत्प्रोत रहे। पुष्प वर्षा के बीच राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण करते हुए राष्ट्रीय गान किया गया। भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए गगनचुंबी नारे से कलेक्ट्रेट गूंज उठा। इसके साथ ही निजी और सरकारी विद्यालयों में भी तिरंगे को फहराया गया। सभी ने तिरंगे को सलामी देते हुए आन बान शान का प्रतीक तिरंगे को बताया। सुबह के समय कुछ विद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.