पीलीभीत, फरवरी 21 -- पीलीभीत। महिला अस्पताल पर व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए सीएमओ डा आलोक कुमार ने अचानक निरीक्षण किया। उनके पहुंचते ही वहां मौजूद कर्मचारियों में हलचल मच गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला अस्पताल पर आने वाली महिलाओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था प्राथमिकता पर रखी जाए। उन्होंने नियमित रूप से निरीक्षण करने और व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.