नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- पीलीभीत, हिन्दुस्तान संवाद। यूपी के पीलीभीत में सदर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ियों के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। चुनाव आयोग ने दो एसडीएम समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें पूरनपुर के एसडीएम मयंक गोस्वामी, अमरिया के एसडीएम हेमंत चौधरी और मतदाता पंजीकरण केंद्र (वीआरसी) के कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार शामिल हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी केके कश्यप की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार ने इसकी पुष्टि की है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान दोनों एसडीएम निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर कराई गई प्रारंभिक जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद बुधवार रात जिलाध...