पीलीभीत, फरवरी 5 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक तरीके से वायरल की गई। जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। एक युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस फोटो एडिट कर वायरल करने वाले युवक की तलाश कर रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम चंदोई निवासी ऐश मोर्य पुत्र धर्मवीर मौर्य ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि दूसरे समुदाय के युवक के द्वारा सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर मुख्यमंत्री की फोटो को एडिट कर आपत्तिजनक तरीके से वायरल किया गया है। वायरल फोटो की जानकारी होने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। ऐश मौर्य ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लि...