पीलीभीत, सितम्बर 7 -- पीलीभीत। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और पहाड़ों से छोड़े गए पानी ने जिले की नदियों का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ा दिया है। शारदा नदी में 1 लाख 28 हजार क्यूसेक और देवहा नदी में 20 हजार क्यूसेक पानी रिलीज किया गया है, जिससे शहर और देहात क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर जर्जर कच्चे मकान नमी के चलते गिर गए हैं। पूरनपुर क्षेत्र में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। जिले के अमरिया, जहानाबाद, मझोला, नूरिया, बरखेड़ा, बीसलपुर, बिलसंडा, पूरनपुर और शहर मुख्यालय पर पूरी रात झमाझम बारिश हुई। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: शारदा नदी ने तोड़ी हद, परकोपाइन पानी में डूबे सभी नदियां उफान पर है। बारिश के चलते शारदा, देवहा, खकरा और घाघरा समेत सभी नदियां उफान पर हैं। जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ...